कठुआ। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर लखनपुर जोन में खेल प्रतियोगिताएं जारी हैं। वीरवार को अंडर 19 के तहत लड़कियों के मुकाबले हुए।
हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट में जारी प्रतियोगिता विभिन्न स्कूलों की 60 छात्राओं ने खो-खो, कबड्डी, वालीबाल व बैडमिंटन में दम दिखाया। वालीबाल में खरोट की टीम ने हटली की टीम को 3-2 से हराया। कबड्डी में बसंतपुर की टीम विजेता रही, जबकि खो-खो में हटली की टीम ने जीत हासिल की। बेहतरीन प्रदर्शन के चलते हटली स्कूल की खो-खो की टीम का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। बैडमिंटन में बसंतपुर की टीम ने हटली की टीम को 2-1 से शिकस्त दी।
उधर, जोन कठुआ के मुकाबले स्पोर्ट्स स्टेडियम और लच्छीपुर के डीएवी स्कूल में शुरू हुए। प्रतियोगिता का आगाज वीरवार को खेल अधिकारी सुरेंद्र कौर ने किया। इसके बाद विभिन्न आयु वर्ग के बैडमिंटन, रेस्लिंग व टेबल टैनिस के मुकाबले हुए। जिसमें प्रतिभागयों ने दमखम दिखाया।