फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल, तालाबों की सफाई कर दिया जल संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व जल दिवस पर हीरानगर उपमंडल में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम हुए। इस दौरान रैली निकालकर, तालाबों की सफाई करके जल संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों ने जल संरक्षण का संकल्प भी लिया। गैर सरकारी संस्था शक्तिपुंज ने रैली निकालकर लोगों से पानी बचाने की अपील की।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष कुलजीत सिंह ने कहा कि जल शक्ति विभाग कस्बे में लगे हैंडपंप से दिन रात व्यर्थ बह रहे पानी पर रोक लगाए। रोजाना हजारों लीटर पानी वेस्ट हो रहा है। विभाग इस पानी के इस्तेमाल के लिए कोई योजना बनाए।
मढ़ीन डिग्री कॉलेज के बच्चों ने तालाब की सफाई कर लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। यहां से गुजरने वाले लोगों से अपील की कि वह पानी की बर्बादी न करें। पुराने जल स्रोतों को साफ रखें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर जल संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें