बिलावर उपजिला अस्पताल में समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एडीसी संदेश कुमार शर्मा ने किया। शिविर के दौरान 121 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराकर जांच कराई।
तहसील सोशल वेलफेयर ऑफिसर राजेश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से एडीआईपी योजना के तहत योग्य लाभार्थियों को कई प्रकार के कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। इनमें डिजिटल श्रवण यंत्र के साथ-साथ व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, आर्टिफिशियल लिंब्स और अन्य कृत्रिम अंग दिए जाएंगे। इस मौके पर बीएमओ डॉ देवराज, समाज कल्याण विभाग के देशराज गुप्ता सहित कई लोग मौजूद है।
बिजली गुल रहने से दिव्यांग
समाज कल्याण विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में पहुंचे दिव्यांगों को अस्पताल में बिजली गुल रहने और जेनरेटर खराब रहने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिव्यांग राम नाथ ने बताया कि बिजली न होने से दिक्कतें उठानी पड़ीं। स्वास्थ्य जांच कराने के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। दूरदराज मल्हार इलाके से आए मोहम्मद गनी ने बताया कि उप जिला अस्पताल इलाके का एकमात्र अस्पताल है, जिसमें दूरदराज से लोग स्वास्थ्य सुविधा लेने के लिए पहुंचे थे। लेकिन बिजली की व्यवस्था न होने के कारण और बिजली का शेड्यूल कट होने के चलते दिव्यांगों को काफी देर तक परेशानी उठानी पड़ीं।