फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बादल फटने से प्रभावित परिवारों से सतीश शर्मा ने की मुलाकात

Mon, 18 Aug 2025 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
आपदा प्रभावित बच्चे से मिलने पहुंचे मंत्री सतीश शर्माविज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री सतीश शर्मा ने बादल फटने और भूस्खलन की घटना से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। रविवार को कठुआ पहुंचे मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर शोक संतप्त परिवारों से संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जीएमसी कठुआ पहुंचे सतीश शर्मा ने वहां भर्ती घायलों से भी मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी पीड़ितों को समय पर चिकित्सा सुविधा और राहत मिले, इसमें कोई कोताही न हो। उन्होंने कहा कि सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और पुनर्वास के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें