फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सत शर्मा व राजीव जसरोटिया ने हेलीकॉप्टर से किया जुथाना के प्रभावित क्षेत्र का दौरा

Tue, 19 Aug 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जोड़ में पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा और विधायक राजीव जसरोटिया
विज्ञापन
कठुआ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा और जसोरटा विधायक राजीव जसरोटिया ने बादल फटने से प्रभावित जुथाना के जोड़ इलाके का दौरा किया है। सोमवार को हेलीकॉप्टर से प्रभावित इलाके के लोगों का हालचाल जाना और एसडीआरएफ व पुलिस की ओर दी जाने वाली राहत कार्यों की भी समीक्षा की। इसके अलावा विधायक जसरोटिया ने देर शाम तक डिंगा अंब और उसके आसपास इलाके में भी बारिश के बाद नुकसान का भी जायजा लिया है।
विज्ञापन


दोनों भाजपा नेताओं ने जुथाना के जोड़ इलाके में बादल फटने से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। सत शर्मा ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से बातचीत की है और उन्होंने ने भी हर तरह की मदद देने का आश्वासन दिया है। कहा कि हम प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों को वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करने की कोशिश जरूर कर सकते हैं। प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर जसरोटिया ने अपने फंड से तबाह हुए घरों के परिवारों को एक-एक लाख, जबकि क्षतिग्रस्त मकानों के 50-50 हजार और कम नुकसान वाले घरों के प्रत्येक परिवार को 25-25 हजार की आर्थिक मदद देने का घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें