फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सांबा इलेवन ने जीता मुकाबला

Thu, 17 Jul 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हर-हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ  द मैच रहे ​खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : - फोटो : mathura
विज्ञापन
पटियारी गांव में हर हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी
विज्ञापन




कठुआ। जंगलोट क्षेत्र से सटे पटियारी गांव में हर हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। बुधवार को जारी प्रतियोगिता क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें सांबा इलेवन ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।
विज्ञापन


सुबह के सत्र में खेले गए इस मुकाबले में सांबा इलेवन और विशु इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सांबा इलेवन की टीन ने निर्धारित 10 ओवर में 133 रनों का स्कोर किया।। 134 रनों को लक्ष्य हासिल करने उतरी विशु इलेवन की टीम सांबा इलेवन की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नही पाई और पूरी टीम नौ ओवर में 84 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार सांबा इलेवन की टीम ने 49 रनों से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस मैच में सांबा इलेवन के बन्नू मैन ऑफ द मैच रहे। जिन्होंने 74 रन की शानदार पारी और 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें