कठुआ। बरवाल गांव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक जसरोटा राजीव जसरोटिया ने वन विभाग के सहयोग से स्थानीय लोगों में लगभग 2000 पौधे वितरित किए।
विधायक ने कठुआ जिले के चार बलिदानियों की स्मृति में चार पौधे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और सभी मुद्दों का समयबद्ध समाधान करने का आश्वासन दिया। लोगों ने पानी और बिजली की अनियमित आपूर्ति की समस्याओं का समाधान करने की गुहार लगाई। विधायक ने मौके पर एक्सईएन पीएचई गिरधारी लाल गुप्ता और फोरमैन दलजीत सिंह को पानी और बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं समझें और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में भाजपा मंडल प्रधान सुरिंदर सिंह, पूर्व सरपंच शिवदेव सिंह, पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह, पूर्व सरपंच मलविंदर सिंह, पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम सिंह, पूर्व सरपंच भोली सिंह, पूर्व सरपंच बोध राज स्याना, कैप्टन संदीप सिंह, कैप्टन जगदीश सिंह, कैप्टन अजीत चौधरी, पूर्व पंच सुजान सिंह, कुलतार सिंह, नछत्तर सिंह, फ्लेयर सिंह, मुनीष सिंह, अशोक कुमार, जय सिंह और पवन शर्मा माैजूद रहे।