बरमोता में सिलाई प्रशिक्षण हासिल करते वाली महिलाएं। स्रोत विज्ञप्ति
कठुआ। जिला के पहाड़ी उपमंडल बनी के बरमोता स्थित व्यावसायिक सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित तीन माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी, कठुआ के सौजन्य से एमजेएम स्पोर्ट्स क्लब, बरमोता की ओर आयोजित प्रशिक्षण हासिल करने वाली 20 महिलाओं ने कपड़े काटने, सिलने, डिजाइनिंग व टेलरिंग की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना था, जिससे वे परिधान निर्माण क्षेत्र में आजीविका के नए अवसर तलाश सकें। उन्होंने जिला समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण समुदायों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित करने और उनके कार्यों की प्रदर्शनी के लिए समापन समारोह की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।