फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआर दिल्ली ने दर्ज की आसान जीत

Tue, 27 Dec 2016 12:59 AM IST
kathua
विज्ञापन
पुलिस मार्टियर्स क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट खेलता बल्लेबाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सातवीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के तहत सोमवार को एक ही मैच खेला गया। इसमें आरआर दिल्ली क्रिकेट क्लब ने जोशी अकादमी को हराया। टास जीतकर जोशी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्कोर बोर्ड को गतिमान बनाए रखा। लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट खोने के कारण टीम 19.1 ओवर में 134 रन बनाए। टीम की ओर से करण राजपूत ने 31 और गौरव ने 27 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


आरआर टीम की ओर से अभितोज ने तीन व विजय ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआर दिल्ली की टीम ने शुरू से ही दबाव बनाए रखा। बल्लेबाजों ने 16वें ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। अमन ने तीस व जीतेष ने 28 रनों का योगदान दिया।  गेंदबाजी टीम की ओर से रवि व अरुण ने दो-दो विकेट हासिल किए। मैन आफ द मैच अमितोज को दिया गया। उन्होंने बीस रन बनाए और तीन विकेट भी हासिल किए। मैच में अनूप शर्मा और मोहन लाल अंपायर, जबकि कुलभूषण सिंह ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें