फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रोशन बने पंचायत सचिवों के जिला प्रधान

विज्ञापन
ऑल जे एंड के पंचायत सेक्रेटरी एसोसिएशन की जिला इकाई के नवनिर्वाचित प्रधान रोशन लाल। स्रोत विज्ञ
विज्ञापन
-ऑल जम्मू-कश्मीर पंचायत सचिव एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष चुने गए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बरनोटी ब्लॉक में ऑल जम्मू-कश्मीर पंचायत सचिव एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पद को लेकर रविवार को चुनाव करवाया गया। इसमें बहुमत के साथ रोशन शर्मा को जिला अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव प्रक्रिया में जिले के 19 ब्लॉक के सचिवों ने भाग लिया।
एसोसिएशन की प्रांतीय कमेटी के संयुक्त सचिव लुखिंद्र सिंह और आयोजक अखिल सांगड़ा ने चुनाव का निरीक्षण किया। बताया कि चुनाव के लिए जिले के 19 ब्लॉक में प्रत्येक से पांच-पांच पंचायत सचिवों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रिटर्निंग अधिकारी सुभाष सिंह, अश्विनी शर्मा, सुमित ललहाल और ललित शर्मा की देखरेख में पारदर्शी तरीके से प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें रोशन शर्मा को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव में कुल 69 वोट पड़े जिसमें से 57 रोशन लाल शर्मा को 12 दीपक सांगड़ा को मिले। रोशन ने बताया कि पंचायत सचिवों ने उनपर जो भरोसा जताया है इसके लिए वे आभारी हैं और पंचायत सचिवों को पेश आने वाली दिक्कतों के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। जल्द ही जिले के अन्य सदस्यों की कमेटी का भी गठन किया जाएगा। पंचायत सचिव फिलहाल वेतन ग्रेड बढ़ाए जाने को लेकर संघर्षरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें