फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सड़कें और गलियां जलमग्न, परेशान हुए राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मानसून के इस मौसम में जहां भीषण उमस और गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। वहीं बारिश के बाद सड़क और गलियों के हालत लोगों को बेहाल कर रहे हैं। बुधवार की सुबह शहर में हुई झमाझम बारिश के बाद एक बार सड़के तालाब बन गई। इस कारण हटली मोड़ के पास हाईवे पर एक लोड़ कैरियर वहां भरे पानी में पलट गया। जिसे लोगों ने हाईवे पर पानी कम होने के बाद निकाला।
विज्ञापन

सुबह के समय हुई बारिश के कारण अपने कार्यालय जाने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। कॉलेज रोड पर डीसी आफिस के पास, इंदिरा कॉलोनी, शहीदी चौक और ओल्ड सुपरबाजार के पास सड़क पर भरा पानी राहगीरों को परेशान करता रहा है। जोरदार बारिश के बाद शहर के कोर्ट रोड, मुख्यबाजार, पुलिस लाइन रोड, वार्ड 7 की गली में होने वाले जलभराव ने लोगों को खासा प्रभावित किया। सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई बारिश 9.45 तक जारी रही। इस दौरान जिले में हुई बारिश में 46 मिलीमीटर दर्ज किया गया। लेकिन इसके बाद पूरा दिन आममान में बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश का क्रम थम गया। हालांकि जोरदार बारिश के बाद भी साक्षेप आर्द्रता में कोई कमी नहीं आई है। अभी भी यह आंकड़ा अधिकतम 100 रहा है। इससे गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि रविवार तक बारिश की संभावना को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले दिनों में तापमान कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें