फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क सुरक्षा माह पर जागरूकता व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Sat, 03 Jan 2026 12:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह के तहत कठुअ के न्यू बस स्टैंड में आयोजित चिकित्सा ​शिविर का लाभ उठाते चालक। सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में जारी सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने शहर के न्यू बस स्टैंड पर चालकों और सहचालकों के लिए जागरूकता एवं निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया।
शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। वहीं, मेडिकल टीम ने वाहन चालकों के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर आरटीओ कठुआ सुरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि हर वर्ष नेशनल रोड सेफ्टी माह मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले इसे रोड सेफ्टी वीक के रूप में आयोजित किया जाता था लेकिन सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती गंभीरता को देखते हुए सरकार ने इसे माहभर चलाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से ही कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। कल आरटीओ कार्यालय में लोगों को जागरूक किया गया और बस स्टैंड पर मेडिकल जांच शिविर के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आरटीओ ने चालकों को सलाह दी कि वे इस शिविर का लाभ उठाएं और ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और आंखों की जांच अवश्य कराएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने चेतावनी दी कि ओवरहैंग या ओवरलोडिंग करने पर न्यूनतम 20 हजार का चालान किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा। कार्यक्रम में कठुआ मिनी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह ने कहा कि पहले यह जागरूकता अभियान केवल व्यावसायिक वाहनों तक सीमित था।
इस मौके पर एआरटीओ शम्मी कुमार, एमवीडी इंस्पेक्टर नीरज विकास और मिनी बस ऑपरेटर यूनियन के महासचिव सुरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें