फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी से सटे गांवों में सड़कें खस्ताहाल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे गांवों में खस्ताहाल सड़कों की वजह से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जीरो लाइन पर बेहतर सड़क सुविधा न होने से लोगों में सरकार के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि सीमा से सटे इलाके में रहने वाले लोगों को अब तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है।
विज्ञापन

जीरो लाइन के पास गांव में रहने वाले रतन लाल ने बताया कि पहाड़पुर से लेकर बोबिया तक सड़क की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि यहां वाहन लेकर चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से यहां यातायात की सुविधा भी लोगों को नहीं मिल रही है।
ओल्ड सांबा-कठुआ रोड से सीमावर्ती इलाकों के जितने भी संपर्क मार्ग हैं, उनकी भी हालत बेहद खराब है। जीरो लाइन पर करीब 50 गांवों को जोड़ने वाली सड़क खड्ड में तब्दील हो गई है। इस बारे में संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच राकेश कुमार ने कहा चकड़ा, भगवाना चक, कडयाला, गुज्जर चक, चक चंगा, मानियारी, पानसर आदि गांवों को आपस में सीधा जोड़ने वाली सड़क पिछले कई वर्षों से पूरी तरह से टूट चुकी है। अब तो हालत यह हो चुकी है कि नजदीक के ही गांव जाने के लिए दूसरे गांवों से होकर जाना पड़ता है। इस रूट पर यातायात की सुविधा भी बंद हो गई है। यात्री बस पकड़ने के लिए यहां के लोगों को पैदल चलकर दूसरे गांव जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें