फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 121वीं वाहिनी द्वारा महिला डिग्री कॉलेज परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। बटालियन के कमांडेंट प्रहलाद पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल मुख्य अतिथि, जबकि सामाजिक वानिकी विभाग के डीएफओ मनीष भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने परिसर के अंदर फल एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

कमांडेंट ने कहा कि जिला के क्षेत्र में बटालियन द्वारा 13 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत जिला में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक दो हजार से अधिक पौधे बिलावर, बसोहली, हीरानगर, लखनपुर के अलावा राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में लगाए जा चुके हैं। शेष का लक्ष्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, एसएसपी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास हर व्यक्ति को करनी चाहिए।
सामाजिक वानिकी के डीएफओ मनीष भारद्वाज ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास कर रहा है। इसमें सबसे अहम भूमिका हरा सोना यानी पेड़-पौधों की है, जो शुद्ध वायु का संचार करने में सहायक हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 121वीं वाहिनी द्वारा जो प्रयास किया गया, उसे समाज के हर तबके को अपनाना चाहिए। इस मौके पर बल के सहायक कमांडेंट अजीत पाल सिंह, डॉ. लतीफ खान, द्वितीय कमान अधिकारी संजय त्रिपाठी और नीलम सारंगल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें