क नगरी कठुआ मार्ग को लगभग डेढ़ घंटे तक जाम करते हुए उन्होंने जमकर हंगामा किया। बिजली विभाग को लोगों की दिक्कतें बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कड़ी चेतावनी भी जारी की। शनिवार करीब सुबह आठ बजे के लगभग सड़क पर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार दिन से गांव में बिजली नहीं है।
हालत ऐसी हो गई है कि उमस और गरमी ने जीना बेहाल किया है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर का कामकाज और व्यवसाय भी चौपट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर के इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं और अब तो लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरों के घरों में जाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है पिछले लंबे समय से गांव में लो वोल्टेज की समस्या है। घर के उपकरण तो खराब होते ही हैं बिजली होने पर भी बल्ब मोमबत्ती की तरह जलता है। उन्होंने इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शनिवार शाम तक उनका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो कानून व्यवस्था की स्थिति बनने पर विभाग और प्रशासन जिम्मेदार होगा। वहीं मौके पर पहुंचे विभाग के अधिकारी और तहसीलदार ने शनिवार शाम तक समस्या का हल करने का आश्वासन दिया।