फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: घ्यो नाल से वार्ड चार को जोड़ेगी सड़क, निर्माण शुरू

विज्ञापन
घ्यो नाल से वार्ड चार को जाने वाली सड़क निर्माण शुरू करवाते हुए विधायक ठाकुर दर्शन सिंह।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। पंचायत डोमार के अधीन आते वार्ड चार को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण शनिवार को शुरू हो गया। बसोहली के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने 20 लाख की लागत से होने वाले इस कार्य का शुभारंभ करवाया जिससे इलाके की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

धार उधमपुर सड़क पर घ्यो नाल से शुरू होने वाले इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाते हुए विधायक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सड़कें उस क्षेत्र के विकास की सबसे अहम कड़ी रहती है। बसोहली विधानसभा हलके के कई इलाकों में बेहतर सड़क संपर्क और योजनाबद्ध न होना अब तक इसके पिछड़े रहने की बड़ी वजह रहा है लेकिन केंद्र और प्रदेश की योजनाओं से अगले पांच वर्षों में बसोहली के हर क्षेत्र को सड़क के बेहतर संपर्क से जोड़ा जाएगा। खास तौर से उन इलाकों को जहां आज तक सड़कें नहीं पहुंच पाई, वहां मूलभूत सुविधाएं पहुंचें इसकी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि हलके में सड़क नेटवर्क के बेहतर होने के साथ ही रोजगार के साधन भी सृजित होंगे। जिसके लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें