फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कोहग गांव में एटीएम की सुविधा न होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। कोहग गांव में एटीएम की सुविधा ना होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक में छुट्टी के दिन इलाके के लोगों को गांव से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर फिंतर गांव मे लगाए गए एटीएम पर निर्भर रहना पड़ता है या फिर गांव से 13 किलोमीटर दूरी गुड़ा कल्याल गांव में लगे एटीएम पर जाना पड़ता है।
कोहग गांव के पूर्व सरपंच तारा चंद पनौतरा ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व कोहग गांव में जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा खोली गई थी लेकिन इतने साल बीत जाने के बाद भी गांव में एटीएम की सुविधा उपलब्ध नहीं हुई है। पूर्व सरपंच ने कहा कि कई बार आपातकालीन स्थिति में या फिर अवकाश के कारण लोगों को रुपयों की जरूरत पड़े तो उन्हें काफी परेशान होना पड़ता है। बताया कि दो वर्ष पूर्व एटीएम स्थापित करने के लिए बैंक प्रबंधन ने बैंक शाखा के पास एक दुकान पर एटीएम लगाने का बोर्ड लगाया था जिससे लोगों को आस बंधी थी के गांव में जल्द एटीएम स्थापित किया जाएगा लेकिन आज तक गांव मेें एटीएम नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कई बार बैंक प्रबंधन से जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा कोहग के पास एटीएम स्थापित करने की मांग की है लेकिन इस संबंध में बैंक प्रबंधन की ओर से आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। लोगों ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर बैंक कोहग की शाखा के पास एटीएम की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो डूगैन ब्लॉकों की 20000 से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। साथ ही इलाके के लोगों को गांव में ही एटीएम की सुविधा मिलने पर गांव से लगभग 15 और 13 किलोमीटर दूरी पर स्थित एटीएम पर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें