फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खरोट की धराला सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-ढाई करोड़ से 1600 मीटर सड़क की सुधरेगी दशा, दर्जनों गांवों की 50 हजार आबादी को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। ख्ररोट के धराला गांव की 1600 मीटर सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू हो गया है। इससे न केवल दर्जनों गांव के लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी, बल्कि इससे रेलवे स्टेशन कठुआ पहुचने वाले लोगों को भी काफी राहत मिलेगी।
लगभग ढाई करोड़ की लागत से तारकोल बिछाने का कार्य किया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर तारकोल का काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद दर्जनों गांव की 50 हजार आबादी को सीधा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की सुविधा मिलेगी। वीरवार का तारकोल बिछाने का काम का शुभारंभ विधायक डॉ. भारत भूषण और जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू की ओर से किया गया। इस कार्य को लोगों को समर्पित करते हुए डॉ. भारत भूषण ने कहा कि यह सड़क दर्जनों गांवों के लोगों को रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए सीधा संपर्क प्रदान करेगी। इसका सबसे ज्यादा लाभ खरोट, जंगलोट, पटियारी, मरौली, ढिलवां, कलसपुर सहित अन्य गांव को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रघुनंदन सिंह ने कहा कि नाबार्ड योजना के तहत इस सड़क से आस-पास के गांवों की 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। रेलवे से सीधा संपर्क स्थापित होने से लोगों का पैसा और समय की बचत होगी। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता अविनाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें