फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्सियां गिरने से कई मार्ग ठप

Mon, 27 Jul 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चौबीस घंटों में जोरदार बारिश से पर्वतीय इलाकों में जनजीवन बहुत ज्यादा प्रभावित हो गया है। शनिवार रात भर हुई तेज बारिश से पर्वतीय इलाकों के कई महत्वपूर्ण सड़क मार्ग ठप हो गए। जगह-जगह पस्सियां गिरने से न सिर्फ रात के समय, बल्कि दिन में भी घंटों यातायात ठप रहा।
विज्ञापन


बाद में कड़ी मशक्कत कर सड़क मार्ग पर यातायात को बहाल किया गया। वैकल्पिक हाईवे बनी-बसोहली सड़क मार्ग शनिवार रात तीन जगह पस्सियां गिरीं। बनी-भद्रवाह और बनी-ढग्गर मार्ग भी पस्सियां गिरने से रविवार दिन भर बंद रहे। पस्सियां गिरने से कुछ इलाकों तक वाहनों की आवाजाही हो पाई।

अधिकांश जगहो के लिए यातायात बहाल नहीं हो पाया। बरसात के सीजन में पर्वतीय इलाकों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कठुआ शहर और आसपास के इलाकों में शनिवार शाम से शुरू हुई तेज बारिश रात भर जारी रही। रविवार को दिन में भी बारिश हुई। इससे गरमी और उमस से कुछ राहत मिली पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें