फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पांच जख्मी

Mon, 27 Jul 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ/बसोहली
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह पलासी से बसोहली आ रही एक मेटाडोर के खाई में गिरने से उसमें सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चार मुसाफिरों की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उनको जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घायलों में एक पांच वर्ष का बच्चा भी शामिल है। कठुआ में भी दो सड़क हादसों में दो लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब दस बजे पलासी से बसोहली के लिए एक मेटाडोर (जेके 08ए-9087) रवाना हुई। नगरोटा से कुछ पहले एक तीखे मोड़ पर ड्राइवर का ध्यान भटकने से मेटाडोर खाई में गिर गई।

हादसे में घायल पांच यात्रियों को स्थानीय लोगों ने फौरन उपजिला अस्पताल पहुंचाया। एक मासूम समेत चार घायलों राजेंद्र सिंह (27) और मोहिंद्र पाल निवासी पलासी, सुरजीत सिंह और गुशु (5) निवासी प्रेता को गंभीर हालत में उपजिला अस्पताल से जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पांचवे घायल दर्शन कुमार निवासी पलासी की हालत सामान्य बताई गई है। कठुआ शहर में शनिवार देर रात शहीद कैप्टन सुनील चौधरी चौक पर बाइक (जेके08सी-7423) की आवारा मवेशी के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार प्रदीप निवासी वार्ड दस गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया है। रविवार की सुबह शहर के मुखर्जी चौक के नजदीक मेटाडोर (जेके08सी-9867) ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में ताराचंद (65) निवासी वार्ड आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल से जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें