फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल

Mon, 09 Jun 2025 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला और उसकी अबोध बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पहली घटना हीरानगर के जांडी के पास हुई जहां एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार गांव डिंगा अंब निवासी 24 वर्षीय प्रियंका देवी पत्नी तरसेम सिंह और उसकी 11 माह की अबोध बच्ची घायल हो गई। उन्हें हीरानगर के उपजिला अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना कठुआ के शहीदी चौक पर हुई है, वहां किसी वाहन से टक्कर के कारण ई-रिक्शा पर सवार चक देसा सिंह कठुआ निवासी 50 वर्षीय सुखविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह घायल हो गए। उन्हें जीएमसी में पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसी घटनाओं से चिंतित लोगों ने सड़क हादसे रोकने के लिए पुख्ता उपाय करने और घायलों को मुफ्त उपचार दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें