फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने ली एसआई की जान, तीन को पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
ड्रीमलैंड पार्क रोड़ पर हुए हादसे के बाद जांच करती पुलिस। अमर उजाला - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। ड्रीमलैंड पार्क रोड पर तेज रफ्तार के चलते हुए हादसे में एक एसआई व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ड्रीमलैंड रोड पर शाम करीब सात बजे एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइक और एक साइकिल को रौंद दिया, जबकि एक एक राहगीर को भी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
सिटी थाना प्रभारी संजीव चिब ने बताया कि अनियंत्रित कार ने एक बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद एक अन्य बाइक, साइकिल और एक राहगीर को चपेट में ले लिया। हादसे में घायल कुलदीप कुमार निवासी खरोट, सुमित शर्मा निवासी हमीरपुर, राजिंद्र सिंह निवासी शिवपुरी और राघवी निवासी शिवपुरी को स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने कुलदीप कुमार को मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अन्य तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी कार चालक की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मृतक था पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सब इंस्पेक्टर
ड्रीमलैंड पार्क सड़क हादसे में मृतक कुलदीप कुमार निवासी खरोट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल कठुआ में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था। हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन भी विलाप करते नजर आए। कुलदीप की बेटी भी बदहवास थी। बताया कि उनके पिता कभी भी तेज रफ्तार बाइक नहीं चलाते थे। पिता की मौत पर बेटी को यकीन नहीं हो रहा था। पेशे से डॉक्टर बेटी ने शवगृह में रखे गए पिता के शव में आखिरी सांसें तक तलाश करने की कोशिश की, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
डिवाइडर बिना हादसों का गढ़ बना ड्रीमलैंड रोड
शहर की अधिकतर सड़कों पर जहां यातायात नियंत्रित करने के लिए डिवाइडर बनाए गए हैं। मगर ड्रीमलैंड पार्क मार्ग की अनदेखी हुई है, जहां डिवाइडर नहीं है। यही वजह है कि वाहन तेज गति से आते जाते हैं। वाहनों की आवाजाही से पटे इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति गुज्जर हॉस्टल से लेकर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम मार्ग की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें