फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रेवा देवी बनीं नगरोटा की भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के पहाड़ी जिला में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। यह नामांकन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नेहा महाजन और भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण के परामर्श से किया गया है।
विज्ञापन




घोषित सूची के अनुसार बिलावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगरोटा से रेवा देवी, मंडली से भोली देवी, बिलावर से सुषमा शर्मा और बग्गन से सत्य देवी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बसोहली विधानसभा क्षेत्र में शीतल नगर से सीमा देवी, बसोहली से रेखा सल्याच, महनपुर से सुषमा देवी और धार महनपुर से नीलम देवी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि बनी विधानसभा क्षेत्र में बनी से रोशना देवी, डुग्गन से चंपा देवी और मशेडी से कमलेश देवी को महिला मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें