हीरानगर। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से चकड़ा मोड़ से महराजपुर तक प्रस्तावित सड़क परियोजना के लिए विभिन्न गांवों में अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के शीघ्र वितरण के लिए एसडीएम फुलैल सिंह ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान महराजपुर, छन्न लाल दीन, चकड़ा, चक प्रोतियां, चक भगवाना, गंगू चक, छन्न टांडा, गुज्जर चक, कड्याला आदि विभिन्न गांवों में भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसडीएम ने सभी अधिग्रहण संबंधी प्रक्रियाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारी और बीआरओ के अधिकारी मौजूद रहे।