फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ऑल जेएंडके रिटायर्ड पुलिस पर्सनल फोरम ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सेवानिवृत्त पुलिस अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। आल जेएंडके रिटायर्ड पुलिस पर्सनल फोरम के सदस्यों ने पांचवें वेतन आयोग लागू करते समय एएसआई और हेड कांस्टेबल का वेतन कम करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
शहीद भगत सिंह पार्क में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वह उग्र रुख अपनाएंगे। पार्क में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे फोरम के जिला अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने पुलिस के एएसआई और हेड कांस्टेबल के साथ भेदभाव किया। इस संदर्भ में हाई कोर्ट जम्मू में याचिका भी दायर की गई थी। जिसका अब फैसला आ चुका है। लेकिन इसके बावजूद अभी तक उन्हें उनका हक नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह लाभ एक जनवरी 1996 से दिए जाने चाहिए। कर्मचारियों को उनके हक से महरूम रखा जा रहा है और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि उनकी जायज मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फोरम सड़कों पर उतरेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें