फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्थापना से पूर्व ऐरवां स्थित बावलियों के पवित्र जल से करवाया मूर्तियों को स्नान

विज्ञापन
पल्ली मंदिर में मूर्ती स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकालते भक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। पल्ली मोड़ के पास नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग की स्थापना का काम शुरू हो गया। मंदिर में इस कार्यक्रम की शुरुआत भगवान की नवनिर्मित मूर्तियों को स्नान कराने के साथ की गई है। इसके बाद प्राण-प्रतिष्ठा पूजन आरंभ किया गया।
मंगलवार को मूर्तियों की स्थापना से पूर्व उन्हें ऐरवां स्थित बावलियों के पवित्र जल से स्नान करवाया गया। जिसके लिए मंदिर परिसर से श्रद्धालु ऐरवां पहुंचे। जहां पंडितों विधिविधान से नवस्थापित होने वाली मूर्तियों को स्नान करवाया। उसके बाद भजन संकीर्तन करते हुए श्रद्धालु मंदिर में मूर्तियों को लेकर पहुंचे जहां प्राण-प्रतिष्ठा पूजन शुरू हुआ। श्रद्धालु डिंपल वर्मा ने बताया कि उनके गांव में शिव भगवान का करीब दो दशक पुराना मंदिर हाईवे विस्तारीकरण की जद में आ गया था। लिहाजा उसे वहां से हटाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के चुन्नी लाल वर्मा की ओर से बनाए गए इस मंदिर के हटने के बाद उसमें विराजमान भगवान की मूर्तियों का भी विसर्जन कर दिया गया था। लेकिन उनके बेटे राजेश वर्मा ने नए मंदिर के निर्माण की जिम्मेदारी ली और अपनी जमीन में नए मंदिर का निर्माण करवाया है। जिसमें मंगलवार को मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम शुरू हो गया, बुधवार को मूर्ति की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें