फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कन्हैया के भजनों पर बही भक्ति की बयार

Sun, 30 Apr 2023 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के रामलीला मैदान में एक शाम खाटू श्याम के नाम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। श्याम परिवार कठुआ की भजन संध्या में भजन गायक कन्हैया मित्तल के भजनों पर कान्हा के भक्त देर रात तक भक्ति के रस में डूबे रहे। कन्हैया मित्तल ने जम्मू कश्मीर में पहली बार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को कन्हैया मित्तल ने छम-छम नाचे मेरा वीर बजरंगी और खाटू वाले श्याम ये कमाल हो गया, ओ जब चढ़ गई खुमारी तेरे नाम की तो परवाह नही सुबह शाम की जैसे भजनों से देर रात तक भक्ति की बयार बहती बही। भजन हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है और खाटू श्याम की भक्ति में श्रद्धालु गोते लगाते रहे।
-
दो घंटे पहले ही पहुंचने शुरू हो गए श्रद्धालु
भजन संध्या के लिए भक्तों में दीवानगी दिखी। कार्यक्रम देखने के लिए पहली कतार में स्थान पाने के लिए भक्त रात 10 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम से दो घंटे पहले ही आयोजन स्थल पर पहुंच गए थे। वहीं मंच पर कन्हैया मित्तल ने अपनी प्रस्तुति शुरू की तो देर रात तक वहां मौजूद भक्तों को भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

-
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में आए भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम रखे। जगह-जगह तैनात पुलिस कर्मी इस दौरान वहां आने वाले एक व्यक्ति पर नजर बनाए हुए थे। वहीं इस दौरान यातायात व्यवस्था को भी बनाए रखने के लिए देर रात जब तक आयोजन खत्म नहीं हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने मुखर्जी चौक के आगे वाहनों की आवाजाही बंद रखी। इस दौरान मंच की सुरक्षा की जिम्मेदारी कन्हैया मित्तल के निजी सुरक्षाकर्मियों ने संभाले रखी।

बिजली की रंगबिरंगी लाइटों और भव्य दरबार ने भक्तों को किया आकर्षित
आयोजन स्थल पर बिजली की रंगबिरंगी सजावट जहां कार्यक्रम को भव्य बना रही थी। वहीं इस दौरान खाटूश्याम का विशाल दरबार भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं इस दौरान आयोजन में शामिल होने के लिए आने वाले हर भक्त के माथे पर त्रिपुंड अंकित कर सेवादार उनका स्वागत करते रहे। भजन संध्या के दौरान शहर में पहली बार हुई तरह की व्यवस्था कर हर भक्त आंनद लेता देखा गया। इस दौरान सजाए गए खाटू श्याम के दरबार में हाजिरी लगाने वाले भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें