फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता चरागु के दर पर भक्तों ने नवाया शीश, की मंगल कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। धमयाल गांव में खजूरिया बिरादरी ने सोमवार को माता चरागु के पवित्र स्थल पर धूमधाम से वार्षिक मेल करवाई। कोरोना के चलते दो वर्षों बाद बड़े स्तर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर माता के चरणों में माथा टेककर परिवार व विश्व शांति की प्रार्थना की। माता के दर्शन के लिए सुबह ही मंदिर के बाहर लंबी कतारें लग गईं। आरती के बाद माता के दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो गया। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि शाम तीन बजे तक लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। यहां आए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने अहम भूमिका निभाई। लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए ठंडे-मीठे पानी की छबील, पूरी छोले, हलवा, वेज बिरयानी के स्टॉल भी लगाए। कमेटी के अध्यक्ष काका राम खजूरिया ने बताया कोरोना महामारी के चलते दो वर्ष मेल का आयोजन बड़े स्तर पर नहीं हो पाया। इस बार इसे लेकर सभी उत्साहित थे और उनका यह उत्साह आज यहां देखने को भी मिला। उन्होंने कहा कि माता के दर पर शीश नवाकर हम यही कामना करते हैं कि भविष्य में कोरोना जैसी महामारी से छुटकारा मिले और सबके परिवारों में सुख-शांति बनी रहे।
विज्ञापन

एसएचओ सुनील शर्मा ने अपनी टीम के साथ यहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और माता के चरणों में माथा टेका। कमेटी के सदस्यों ने सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
------------------------------------------------------------------------------------
आयुष विभाग ने शिविर लगा लोगों को स्वस्थ रहने के दिए सुझाव
मेल में आयुष विभाग ने जिला अधिकारी डॉ. अजय कुमार टिक्कू की देखरेख में शिविर लगाया। इसमें डॉ. संजीत शर्मा ने लोगों को स्वस्थ रहने के सुझाव दिए। डेंगू, मलेरिया ओर अन्य बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने कहा कि बरसात में डेंगू जैसी बीमारी का खतरा बना रहता है। इससे बचाव के लिए कुछ घरों के आसपास सफाई रखें। गमलों में पानी जमा न होने दें। कूलरों को नियमित साफ करें। खाना-खाने से पहले हाथ अच्छे से धोएं। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए पौष्टिक खाना खाएं। इस दौरान लोगों को आयुर्वेदिक दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें