फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने किया मां भगवती का गुणगान, जयकारों से गूंज उठे मंदिर

विज्ञापन
जोडे़यां माता मंदिर में माथा टेकने पहुंचे बनी के एसडीएम और अन्य। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को मां भगवती के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंदिरों में माता के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दिन भर भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। कोरोना संकट बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए इस बार मंदिरों में मेले और लंगरों पर रोक है, लेकिन रविवार को अवकाश के कारण दिनभर श्रद्धालुओं के आने का क्रम बना रहा। शहर के माता आशापूर्णी मंदिर, जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, नगरी स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर, सहार स्थित चंडिकर माता मंदिर के अलावा जिले भर के अन्य देवी मंदिरों को नवरात्र पर भव्य रूप से सजाया गया है। जसरोटा स्थित काली माता मंदिर और नगरी के माता बाला सुंदरी के दरबार में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। मंदिर के सेवादारों ने नियमों के तहत ही श्रद्धालुओं को मां के दर्शन करवाए।
विज्ञापन

नगरी स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर के पुजारी संजू पंडित ने बताया कि शारदीय नवरात्र में जो भक्त मां की आराधना करता है मां जगदंबा उनके कष्टों को हर लेतीं हैं। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के कारण माथा टेकने आने वालों की संख्या बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें