बसोहली स्थित चंचलो माता का सजा दरबार।
- फोटो : KATHUA
बसोहली। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन बसोहली के ऐतिहासिक देवी मंदिरों में 700 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेका। श्रद्धालुओं को मंदिर के प्रबंधकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया। मूर्ति को स्पर्श किए बिना भक्तों ने मां के दर्शन किए। ऐतिहासिक चंचलो माता, महाकाली माता, शीतला माता लाखों लोगों की कुलदेवी हैं, जिनके दर्शन के लिए लोग नवरात्र में दूर-दूर से आते हैं। रविवार को छुट्टी के चलते दिनभर श्रद्धालुओं का बसोहली के देवी मंदिरों में आना-जाना लगा रहा। मंदिर के पुजारियों ने मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं के हाथ सेनिटाइज करवाए।