फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आरसीए चड़वाल और राजपूत ब्लास्टर्स ने जीते मैच

विज्ञापन
जिला पुलिस लाइन में क्रिकेट प्रतियोगिता संवाद
विज्ञापन
सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत जिला पुलिस लाइन में अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें आरसीए चड़वाल और राजपूत ब्लास्टर्स ने अपने-अपने मैचों में शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन


एसएसपी कठुआ के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता के शनिवार सुबह के सत्र में खेले जाने वाले दिन के पहले मुकाबले में बसोहली 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 53 रन बनाए। जवाब में आरसीए चड़वाल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 2 विकेट गंवाकर जीत हासिल की और 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच के दौरान आरसीए चड़वाल के केशव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 9 रन खर्च कर 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।


दोपहर के बाद के सत्र में खेल जाने वाले मुकाबले में राजपूत ब्लास्टर्स और बुद्धि हीरो क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। जिसमें बुद्धि हीरो क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाए। राजपूत ब्लास्टर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट खोकर जीत दर्ज की और 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया। जिसमें टीम के प्रमुख बल्लेबाज ध्रुव ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर 34 गेंदों में 39 रन की पारी खेली, जबकि उन्होंने गेंदबाजी के दौरान भी दो विकेट हासिल किए। उनके इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें