फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से राशन चोरी

Thu, 24 Dec 2015 01:16 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले करीब एक माह में कठुआ और आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातों में भारी इजाफा हुआ है। पुलिस के कड़े पहरे को धता बताकर चोर हर रात चोरी को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में जहां पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खुल गई है, वहीं आम लोग भी डरे हुए हैं।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह के भीतर ही चोरों ने दर्जन भर व्यावसायिक संस्थानों को अपना निशाना बनाया है। इस बार खोख्याल की दो दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया है। दोनों दुकानों में चोरों ने राशन की चोरी की। इसके साथ ही गल्ले में रखी नकदी भी चोर ले उड़े।

नगरी चौकी प्रभारी विमल इंदू ने बताया कि खोख्याल से सटे अजीजपुर में चोरी के मामले रिपोर्ट हुए हैं। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की है। उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान में रखी दाल की बोरी में से आधी बोरी दाल और तेल से भरा टिन चोरी किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चोर दुकान के पिछले हिस्से से दीवार तोड़कर दुकान में घुसे थे। दुकानदार बलवीर ने पुलिस को बताया कि चोरों ने गल्ले में रखी नकदी पर भी हाथ साफ किया है। पुलिस ने इस संदर्भ में दुकानदार की निशानदेही पर कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें