फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रयास’ में राशन, पानी की समस्या दर्ज कराई

Thu, 26 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
गेहूं खरीद की तैयारी, बारदाने की जानकारी नहीं
विज्ञापन
 जिला प्रशासन के फ्लैगशिप कार्यक्रम प्रयास में बुधवार को 21 लोगों ने समस्याएं दर्ज कराईं। जिला प्रशासन के टोल फ्री नंबर पर काल करते हुए लोगों ने पानी, सड़क, राशन की सबसे अधिक कमी बताई।
विज्ञापन


बुधवार सुबह दस बजे शुरू हुए प्रयास कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी रमेश कुमार ने की। इसके बाद सहायक आयुक्त राजस्व अतुल गुप्ता ने लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं को तय समय के भीतर के समाधान करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान करने की हिदायत दी। प्रयास में इस बुधवार सबसे अधिक पेयजल समस्या को लेकर काल की गई। वहीं, शहर के वार्ड आठ से एक कालर ने राशन सेल्स मेन द्वारा पांच किलो प्रति व्यक्ति की जगह तीन किलो दिए जाने और अधिक दाम वसूलने की भी शिकायत की।
विज्ञापन


नगरी के निकटवर्ती सैदपुर से एक कालर ने जिला प्रशासन को बताया कि नगरी टोल प्लाजा से गुजरने वाले बड़े वाहन मुख्य मार्ग को छोड़कर गांव से होकर गुजरते जाते हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें