फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने का मुद्दा उठाया

Mon, 08 Dec 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
नगरोटा गुजरू मुख्यालय में बैठक के बाद जल शक्ति विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने सेक्शन मुख्यालय नगरोटा गुजरु में की मासिक बैठक
विज्ञापन

रामकोट। जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने रविवार को सेक्शन मुख्यालय नगरोटा गुजरु में मासिक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता यूनाइटेड फ्रंट के सदस्य पुरुषोत्तम कुमार ने की। इसमें विभाग के अस्थायी, स्थायी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया।
उन्होंने विभिन्न विभागीय मुद्दों और कर्मचारियों को सेवाएं देने में और ही परेशानियों पर विचार-विमर्श किया। इसमें सब डिवीजन बिलावर के चेयरमैन कुमार ने विभाग कई वर्षों से विभाग में सेवाएं दे रहे अस्थायी कर्मचारियों के स्थायी करने का मुद्दा एक बार फिर उठाया।
विज्ञापन

यूनाइटेड फ्रंट के सदस्य महेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा कि अस्थायी कर्मचारी विभाग में दशकों की सेवाएं देने के बाद भी सरकार की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं। पूर्व में सरकार ने कर्मचारियों के बकाया वेतन की मांग को पूरा करने का आश्वासन भी दिया था। इसके बाद भी अस्थायी कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिल पाया है जिस कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। अस्थायी कर्मचारी बलविंदर सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2004 से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बीच उनके कई साथी सेवानिवृत्त भी हो गए और बिना किसी सेवानिवृत्ति लाभ के आर्थिक तंगी का शिकार हो रहे हैं। इस बैठक में बलवीर चंद, किशोरी लाल, मोहन लाल, वीर पाल, मुकेश सिंह, जोगिंदर पाल, मुरीद, कमल किशोर, शक्ति दत्त और ओम प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें