फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पहली बार प्रदेश की टीम बनी पुलिस मार्टियर्स क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
- हिल व्यू राजोरी की टीम ने जीता फाइनल, वर्मा-11 साहनेवाल की टीम को 47 रनों से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला खेल स्टेडियम में जारी पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पहली बार प्रदेश की टीम विजेता बनी है। हिल व्यू राजोरी की टीम ने फाइनल में वर्मा-11 साहनेवाल को 47 रनों से हराकर प्रतियोगिता पर अपना कब्जा जमा लिया।
बुधवार को खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टीम के बल्लेबाजों ने जहां बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बड़ा सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। वहीं दूसरी पारी में टीम के गेंदबाजों ने वर्मा-11 साहनेवाल के बल्लेबाजों को घेरने के लिए जबरदस्त चक्रव्यूह की रचना की। इसमें फंसकर साहनेवाल की टीम पूरी तरह से बिखर गई और राजोरी की टीम ने 17.5 ओवरों में जीत के साथ प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। इसी के साथ 18 दिसंबर को शुरू हुई इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता का समापन हो गया।
विज्ञापन


इससे पहले टाॅस जीतकर हिल व्यू राजोरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी से भरी पारियां खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। सबसे सफल बल्लेबाज पुनीत रहे, जिन्होंने 48 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए, वहीं शेर सिंह ने 29 गेंदों पर 33 महत्वपूर्ण रनों का योगदान दिया। इसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। 163 रनों का पीछा करने उतरी वर्मा-11 साहनेवाल की टीम शुरू से ही दबाव में खेलती नजर आई। प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल निखिल ने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए विकेट पर टिकते हुए 35 गेंदाें का सामना किया। उन्होंने तीन चौकों के साथ 30 रन जोड़े, जबकि रोहण से 13 गेंदों में एक छक्के के साथ 16 रनों की पारी खेली।
अन्य बल्लेबाज हिल व्यू राजोरी की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए। परिणामरूवरूप टीम के विकेट गिरने का शुरू हुए। टीम के दस बल्लेबाज मात्र 115 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी परवेज रसूल की गेंदबाजी रही। उन्होंने हिल व्यू की ओर से खेलते हुए चार ओवरों में 13 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उन्होंने एक ओवर मेडन डाल कर विपक्षी टीम को दबाव में डाल दिया और हिल व्यू की टीम ने यह मैच 47 रन से जीत लिया।
फाइनल मुकाबले में हिल व्यू की टीम के पुनीत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 48 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। लिहाजा उन्हें 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई।

-
नकद पुरस्कारों की बारिश

लाखों रुपये के इनाम वाली इस प्रतियोगिता में विजेता टीम हिल्स व्यू राजोरी टीम को चैंपियनशिप ट्रॉफी के साथ 3.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता टीम वर्मा-11 साहनेवाल की टीम को 2.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को पदक भी वितरित किए गए। एडीजीपी जम्मू जोन आनंद जैन ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार बांटे।
प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट को इनाम में मिली कार

प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब वर्मा-11 साहनेवाल टीम के भगविंदर ने जीता। उन्हें मारुति ऑल्टो के-10 कार पुरस्कार के तौर पर भेंट की गई। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब नई दिल्ली के जदर्थ को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया और वे सबसे किफायती गेंदबाज रहे और हिल्स व्यू राजौरी के रिशांत कोहली को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया। जो पूरे टूर्नामेंट में शीर्ष स्कोरर रहे। दोनों खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मोटरसाइकिल पुरस्कार में दी गई।
विज्ञापन

-
जम्मू-कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर परवेज रसूल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हर जिले में प्रतिभावान क्रिकेटरों की कमी नहीं है। कठुआ भी इससे अलग नहीं है। इन खिलाड़ियों को चमकीला सितारा बनाने में अवसरों के साथ सुविधाओं की कमी से सबसे बड़ी बाधा है। हमें अपने प्रयास जारी रखने होंगे। कठुआ के खेल स्टेडियम में होने वाली पुलिस मार्टियर्स क्रिकेट प्रतियोगिता की अपनी अहमियत है। इसमें हिस्सा लेने का दूसरी बार अवसर मिला है। काफी अच्छा अनुभव रहा है। उम्मीद है कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन को बेहतर बनाने के लिए और ज्यादा प्रयास किए जाएंगे। ताकि देश भर से आने वाले खिलाड़ियों के मैदानी प्रदर्शन से युवा प्रेरणा ले पाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें