फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एक महीने बाद राजबाग-धन्नी बाख्ता मार्ग बहाल

विज्ञापन
राजबाग से धन्नी बाख्ता सड़क पर पुल के अप्रोच की मरम्मत के बाद वहां से गुजरती मिनी बस। संवाद
विज्ञापन
लगभग एक महीने के बाद रविवार को राजबाग-धन्नी बाख्ता मार्ग को अस्थाई तौर पर बहाल कर दिया गया। इससे दो दर्जन गांवों की 20 हजार की ग्रामीण आबादी को राहत मिली है। इस मार्ग के बहाल होने से क्षेत्र की नौ पंचायतें जिसमें फोरलेन की दो पंचायत, बौथेन की दो, जुथाना की दो, मंगलूर की दो और जखोल पंचायत का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क स्थापित हो गया।
विज्ञापन

पिछले महीने 16 अगस्त की रात राजबाग के जोड़ इलाके में भारी बारिश और बादल फटने के बाद आई अचानक बाढ़ से पोगरी खड्ड बाख्ता का संपर्क मार्ग पूरी तरह से बह गया था। इसके चलते दो दर्जन से ज्यादा गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया था। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और लोगों की आवाजाही बाधित हो गई थी। हालांकि इसी बीच कई बार खड्ड के बीचोंबीच अस्थाई तौर पर मार्ग बनाया गया लेकिन भारी बारिश से हर बार रास्ता बह गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही बारिश कम हुई तो पुल के साथ संपर्क मार्ग को बहाल किया गया। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। फोरलेन वेस्ट-बी के पूर्व सरपंच रजिंद्र ठाकुर ने बताया कि 16 अगस्त की रात खड्ड में आई अचानक बाढ़ और मलबा और पेड़ों से खड्ड के ऊपर बना पुल पूरी तरह बंद हो गया। इसके चलते कठुआ का संपर्क मार्ग बाढ़ से बह गया। रजिंद्र ठाकुर ने बताया कि एक मात्र रास्ता क्षतिग्रस्त होने से न केवल लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा बल्कि स्कूली बच्चे हायर सेकेंडरी स्कूल फोरलेन तक नहीं पहुंच पा रहे थे। कठुआ स्थित कॉलेजों में जाना तो दूर की बात थी। प्रदीप सिंह ने बताया कि अब मार्ग बहाल होने के बाद नौ पंचायतों के दो दर्जन से ज्यादा गांवों का सीधा संपर्क कठुआ मुख्यालय से फिर जुड़ गया है। साथ ही दियाला चक से होते हुए वाया मंगलूर आने वाले लोगों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें