फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटरनरी सेंटर खोलने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल की दूरदराज क्षेत्र धार डूगनू इलाके के पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से गांव में वेटरनरी सब सेंटर खोलने की मांग की है। इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन सरपंच कुलदीप कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से जल्द से जल्द पशुपालकों की परेशानियों का निदान करने के लिए वेटरनरी सब सेंटर खोलने की मांग की।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि दूरदराज क्षेत्र के 90 फीसदी लोग पशुपालन के सहारे अपना गुजर-बसर करते हैं। इलाके में कोई भी वेटरनरी सब सेंटर न होने के कारण जब कोई पशु बीमार पड़ जाए तो उसे वाहन में लाद कर बिलावर वेटरनरी हॉस्पिटल पहुंचाना पड़ता है जो गांव से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर है। आसपास की 4 पंचायतों में कोई भी वेटरनरी सब सेंटर नहीं है जिसके चलते समय पर चिकित्सा की सुविधा न मिलने के चलते कई मवेशी मर जाते हैं। पंचायत प्रतिनिधि ने कहा कि कई बार इस संबंध में सरकार के आगे गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि पशुओं के प्रजनन के लिए बिलावर वेटरनरी हॉस्पिटल ले जाना पड़ता है जिससे मवेशियों के साथ बिलावर आने जाने में लोगों को काफी समय लग जाता है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि इलाके में गुज्जर, बकरवाल समुदाय के लोग भी रहते हैं जिनके मवेशियों के लिए भी इलाके में कोई चिकित्सा सुविधा नहीं है। पंचायत प्रतिनिधि ने सरकार से मांग की है कि पशुपालकों की परेशानी का निदान करने के लिए जल्द से जल्द लोअर धार डूगनू पंचायत में वेटरनरी सब सेंटर खोला जाए। इस अवसर पर नायब सरपंच मस्तराम, पंच मनोहरलाल, पंच बलवीर सिंह, पंच गारो देवी, पंच दर्शनों देवी, पंच बंदना देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें