फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भड्डू सड़क पर फिसलन बढ़ने से वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। भड्डू गांव को जोड़ने वाली सड़क के पहले किलोमीटर पर फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी चेतन सिंह ,रमेश गुप्ता, नरेश कुमार ,रिंकू और प्रवीण कुमार ने बताया के सड़क के पहले किलोमीटर पर लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त हुई पुली की जगह पर नई पुली का निर्माण करवाया गया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पहले किलोमीटर पर पुली बनाने का काम पूरा कर दिया गया जिसके बाद संबंधित ठेकेदार ने सड़क को समतलीकरण करने के लिए सड़क के 50 फुट हिस्से पर मिट्टी बिछा दी जिसकी वजह से मौजूदा समय में सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय मे इलाके में बारिशों का दौर जारी है और सड़क पर बिछाई गई मिट्टी की वजह से सड़क दलदल में तब्दील हो गई है और फिसलन बढ़ने से दो पहिया वाहन चालकों और चार पहिया वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि सुबह 10 बजे स्थानीय एक युवक जब बाइक पर सवार होकर अपने गांव की तरफ जा रहा था तो बाइक फिसलने से बाइक सवार को काफी चोटें आईं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जिस स्थान पर नई पुली का निर्माण किया गया है उस स्थान पर जल्द से जल्द आरबीएम बिछाया जाए जिससे वाहन चालकों को दलदल से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें