फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: किसानों के चेहरे खिले, गेहूं की पैदावार बढ़ने की उम्मीद

विज्ञापन
 लहसुन की फसल को बारिश से मिली संजीवनी
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल में बारिश होने से गेहूं की फसल को लेकर चिंतित किसानों के चेहरे खिल उठे। मंगलवार शाम चार बजे के बाद इलाके में बारिश शुरू हुई जो छह बजे तक जारी रही। बारिश से गेहूं की फसल की पैदावार बढ़ने को लेकर किसानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

किसान रोशन लाल, रामकुमार, जोगेंद्र सिंह, रवि कुमार और ओमप्रकाश ने बताया यह बारिश गेहूं के लिए फायदेमंद साबित होगी। बारिश न होने से करीब एक महीने से किसान परेशान थे। खेतों में नमी नहीं होने के कारण किसान चिंतित थे। मंगलवार को सुबह तो मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान पर काली घटाएं छाई। शाम को रिमझिम बरसात शुरू हो गई। बारिश से इलाके के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें