फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल केे दौरे पर उठाए सवाल, प्रशासन का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कोरोना संक्रमण के चलते जिले में आए दिन हो रही मौतों के लिए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। बुधवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का पुतला जलाते हुए जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के मनोहर डोगरा ने कहा कि जीएमसी कठुआ में कोरोना के चलते आए दिन लोगों की मौत हो रही है। जिसका मुख्य कारण वहां स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के लिए न ही दवाओं की व्यवस्था है और ना ही उनकी देखरेख हो रही है। जिसके चलते उपचार पाने की चाह में वहां भर्ती होने वाले लोगों को मौत ही मिल रही है। इसके लिए पूरी तरह से प्रशासन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि गत दिवस अपने दौरे के दौरान उपराज्यपाल ने कठुआ के पत्रकारों के सवालों से बचने के लिए दूरी बनाए रखी वह इस बात का सबूत है कि वह उनके तीखे सवालों से बचना चाहते थे। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की मौत से कोई लेना देना नहीं है इसीलिए इस तरह की व्यवस्था चलाई जा रही है। इसी क्रम में नेकां कार्यकर्ताओं ने भी उपराज्यपाल का पत्रकारों से रूबरू न होने पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि आखिर वह ऐसी कौन सी जानकारी लेने के लिए कठुआ दौरे पर आए थे। जिसे प्रशासन के कुछ चुनिंदा अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग ही दे सकता है। इसके लिए उन्हें कठुआ आने की भी कोई जरूरत नहीं थी आज इंटरनेट के जमाने में वह जानकारी इसके माध्यम से ले सकते है। अगर उन्हें जमीनी हालात की जानकारी लेनी ही थी तो उन्हें पत्रकारों के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं और शहर के गणमान्य लोगों से मिलना चाहिए था। इस मौके पर रविंद्र सलाथिया, केके बख्शी, शकील टोनी, प्रदीप केसर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें