फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि बिलों के खिलाफ भवन निर्माण कामगार यूनियन ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर । नए कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसानों के समर्थन में भवन निर्माण कामगार यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को काला दिवस मनाया और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। ठंगर मोड़ में प्रदर्शन के दौरान यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार ने कहा पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार ने किसान विरोधी बिल पास किए। तब से किसान इन बिलों का विरोध कर रहे हैं लेकिन सरकार अपने फैसले पर अड़ी हुई है। उन्होंने कहा दिल्ली में किसानों के आंदोलन को 6 महीने पूरे होने के बावजूद भी सरकार ने बिलों को वापस नहीं लिया। इसलिए देश भर में काला दिवस मनाया जा रहा है। किसान विरोधी बिलों को वापस नहीं किया गया तो आंदोलन इसी तरह से जारी रहेगा। उन्होंने कहा केंद्र कि मोदी सरकार किसान विरोधी ही नहीं मजदूर विरोधी भी है। हाल ही में मजदूरों के अधिकारों को सुरक्षित करने वाले 44 श्रम कानूनों को सरकार ने रद्द किया है। देश के मेहनतकश मजदूरों को फिर से गुलामी की और धकेलने की कोशिश की जा रही है। इसलिए किसान और मजदूर अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे तो ही सरकार की जन विरोधी नीतियों को लागू होने से रोका जा सकता है। प्रदर्शन में अजीत राज, बोधराज, सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें