फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिवस का प्रवास कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। उपमंडल बिलावर में धर्म और संस्कृति के उत्थान और लोगों को इससे जोड़ने के लिए विश्व हिंदू परिषद का चार दिवसीय जनसंपर्क कार्यक्रम संपन्न हो गया है। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के चार प्रखंडों में अलग-अलग बैठकें व जनसंपर्क कार्यक्रम कर लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संबंध में दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका शबनम खजूरिया ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान संगठन के वरिष्ठ मार्गदर्शकों ने प्रखंड नगरोटा गुज्जरू, प्रखंड बिलावर ग्रामीण, प्रखंड बिलावर शहर और दूरदराज प्रखंड मशेड़ी में दर्जनों बैठकें कीं। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई, और ग्रामीण समितियों का गठन किया गया, जो वहां हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार के साथ-साथ लोगों की समस्याओं के लिए भी काम करेंगी।
उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में कई बार लोग धर्म प्रचार के नाम पर हिंदू धर्म को आघात पहुंचाते रहते हैं। इसे रोकने के लिए इस चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री ठाकुर करण सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनका मार्गदर्शन किया है। इस मौके पर विहिप के जिला प्रधान पवन शर्मा, जिला गौरक्षा प्रमुख सरपंच दिनेश खजूरिया और बजरंग दल के जिला सहसंयोजक पुष्पेंद्र बजरंगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें