फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की सफाई न होने पर नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोअर शिवानगर में नहर के साथ बहने वाले खुले नाले से पेश आ रही समस्या पर स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर नाले की सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल स्थानीय बोधराज ने बताया कि पूरे शिवानगर के पानी को निकालने के लिए बनाए गए इस नाले कि दशकों से नगर परिषद द्वारा सुध नहीं ली जा रही है। नतीजा यह है कि नाला अब कचरे से पूरी तरह से भर चुका है। वहीं, इसके आसपास उगी झाड़ियों में रहने वाले सांप और बिच्छू आने जाने वाले लोगों के लिए खतरा उत्पन्न कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पूरे शिवा नगर क्षेत्र के पानी की निकासी के लिए बनाए गए इस नाले की नगर परिषद द्वारा सुध नहीं ली जा रही है। जब भी लोग इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो कभी कोई अधिकारी या कोई नेता आकर इलाके का दौरा करके चला जाता है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता।
विज्ञापन

करीब एक दशक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों सहित नगर परिषद के प्रधान स्थानीय पार्षद के अलावा पूर्व विधायक तक इस क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं और लोगों ने उनके समक्ष अपनी समस्याओं को रखा है। इस सबके बावजूद नाले को लोगों की सुविधा के अनुसार बनाए जाने के लिए आज तक कोई पहल नहीं हुई है।
हालात यह के कॉलेज रोड से उनके मोहल्ले को जोड़ने वाले इस मार्ग पर एक तरफ खुला हुआ नाला और दूसरी तरफ नहर है। जब भी बारिश होती है तो बारिश के पानी के उफान से नाले की सारी गंदगी सड़क और नहर में चली जाती है। नाले के साथ उगी झाड़ियों के कारण कई बार मवेशी और बच्चे इस नाले में गिर जाते हैं। जिन्हें निकालना मुश्किल हो जाता है।
लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नगर परिषद नाले की सफाई करवाने के साथ-साथ उसको ढकने की व्यवस्था नहीं करता। तो मजबूरन लोगों को इसके खिलाफ कोई कड़ा कदम उठाना पड़ सकता है। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें