रामकोट। उच्चा पिंड पंचायत के एससी मोहल्ला पोंगरन के लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ बुधवार को जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में लोगों ने जल शक्ति विभाग पर रोष जताते हुए कहा कि विभाग ने पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई बंद कर दी है, जिसके चलते उन्हें पानी लाने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए विभाग से सप्लाई बहाल करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि विभाग 15 दिन पहले तक टैंकरों से भी पानी की सप्लाई कर रहा था। लेकिन, अब उसे भी बंद कर दिया गया है, इसलिए लोगों ने धार सड़क पर उतर कर नारेबाजी की है।
इसके बाद पुलिस विभाग के चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह और अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को धार सड़क से हटाया और जल विभाग के टैंकरों से उन्हें सप्लाई देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुनील कुमार, आशीष कुमार, संजय शर्मा समेत कई लोग उपस्थित रहे।