फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तरों में जाकर लोगों ने सुनाईं बिजली-पानी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। बिजली विभाग कार्यालय में मंगलवार को जब वार्ड संख्या 11 के लोग जेई और एई को अपनी समस्या बताने पहुंचे तो दफ्तर में कोई मौजूद नहीं मिला। इस स्थिति पर लोगों ने भारी रोष जताया है। ये लोग बिजली का ट्रांसफार्मर न बदले जाने की शिकायत ले पहुंचे थे।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में शामिल अख्तर बेगम, मोहम्मद रियाज, आदि ने बताया कि उनके वार्ड में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर एक दिन पहले खराब हो चुका है। इसे बदलने के लिए विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की है। विभागीय अधिकारियों को निरंतर फोन भी किए जा रहे हैं, लेकिन वे फोन नहीं उठाते। निराश होकर लोगों ने बिजली कार्यालय पहुंचकर अपना दुखड़ा सुनाना चाहा, लेकिन तब दफ्तर में कोई मिला ही नहीं। फिर वहीं दफ्तर से जेई को फोन से संपर्क किया गया, तब उन्होंने शाम तक बिजली का ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया है।
इसके बाद यह शिष्टमंडल जल शक्ति विभाग के कार्यालय पहुंचा। यहां जल शक्ति विभाग के एईई को पेयजल से संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया। लोगों ने बताया कि बीते चार दिनों से उनके घरों में पानी नहीं आया है। वहां लगे वाल्व में कोई खराबी आई है, जिसे दुरुस्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

वहीं, बसोहली नगर के वार्ड संख्या 11 के अन्य लोगों ने दोपहर बाद बसोहली-कठुआ सड़क मार्ग को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि बीते दो दिन पूर्व भी बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था, जिसमें यह बताया गया था कि उनके वार्ड 11 के लिए जो ट्रांसफार्मर आया, यह किसी अन्य वार्ड में लगा दिया गया है। उसका समाधान आज तक नहीं हो सका। मौके पर तहसीलदार अमन आनंद ने पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। फिर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही भी बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें