फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के परिसर में चलाया पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 121वीं वाहिनी ने बनी के निर्माणाधीन राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। वन विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला विकास परिषद की बनी सदस्य रीता ठाकुर और वन विभाग के रेंज ऑफिसर डॉ. नरेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी ने सामूहिक रूप से परिसर के वातावरण को हरा भरा बनाने के लिए अपना योगदान देते हुए छायादार और फलदार वृक्ष लगाए। पौधरोपण के दौरान सीआरपीएफ के भोपाल सिंह, डिग्री कॉलेज बनी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रामकृष्ण, ब्लॉक ऑफिसर मोहम्मद आसिफ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें