फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत झेल रहे लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। छन्न अरोड़ियां पंचायत के बास्सी में पेयजल की किल्लत झेल रहे लोगों ने शनिवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर जल्द पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो हाईवे पर धरना देंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आवाम प्रोग्रेसिव मिशन के अध्यक्ष के आर रैना ने कहा कि सरकार हर घर नल हर घर जल के दावे कर रही है, लेकिन यहां लोग महीनों से पीने के पानी को तरस रहे हैं। यहां लगा हैंडपंप भी पिछले दो वर्षों से खराब पड़ा है। कई बार विभाग के अधिकारियों से इसे ठीक करने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। पानी की व्यवस्था न होने के कारण मजबूरन लोगों को मीलों पैदल चलकर दूसरे गांवों से पानी ढोना पड़ रहा है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो लोगों को मजबूरन विभाग के खिलाफ हाईवे पर बैठना पड़ेगा। जिसके लिए विभाग ही जिम्मेदार होगा। प्रदर्शन में पूर्ण चंद, रामपाल, राजकुमार, रशपाल, अमन कुमार, संजय कुमार, अंजू देवी, विद्या देवी, चंपा देवी, मंजू देवी, ममता देवी, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें