फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़ीन पावर ग्रिड स्टेशन से नए गांव जोड़ने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़ीन पावर स्टेशन से नए गांव को जोड़ने के खिलाफ वीरवार को लोगों ने तहसील कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल किसान संघ के नेता चौधरी शिवदेव सिंह ने कहा विभाग पावर स्टेशन से पहले जुड़े गांवों को पर्याप्त बिजली नहीं दे पा रहा है और नए गांव जोड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि अगर इस पावर स्टेशन पर नए गांवों का लोड पड़ता है तो लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलेगी। पहले ही लोग लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती की समस्या झेल रहे हैं। पावर स्टेशन पर लोड़ बढ़ेगा तो यह समस्या और भी बढ़ जाएगी।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही इन इलाकों में धान की रोपाई का काम शुरू होने वाला है। खेतों की सिंचाई के लिए बिजली की जरूरत रहेगी। अगर किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिली तो इसका नुकसान भी हो सकता है। इसी दौरान मखनी बंदराल ने कहा कि पावर स्टेशन से नए गांवों को जोड़ा गया, तो हम सब मिलकर इसका विरोध करेंगे। विभाग के अधिकारियों से हम यह अनुरोध करते हैं कि जो गांव पहले इस पावर स्टेशन से जुड़े हुए हैं उन्हें पर्याप्त बिजली दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें