अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जम्मू विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांग की कि 40 प्रतिशत पाठ्यक्रम के तहत ही परीक्षा कराई जाए। राजकीय डिग्री कॉलेज में एबीवीपी के भारतीय उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जम्मू विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मांग की कि शैक्षणिक सत्र 2000-2021 में 40 प्रतिशत पाठ्यक्रम के तहत ही परीक्षा ली जाए।
भारतीय उपाध्याय ने कहा कि इंटरनेट पर पाबंदियों के चलते कई इलाकों के विद्यार्थी सही तरीके से ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पाए हैं। इससे उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इस मौके पर सनक श्रीवास ने कहा कि इंटरनल एसेसमेंट के लिए वह पेन पेपर मोर का समर्थन करते हैं। लेकिन 40 प्रतिशत पाठ्यक्रम के तहत ही परीक्षा कराई जाए।
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर जल्द जम्मू विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की इस मांग को पूरा नहीं किया, तो आने वाले दिनों में विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के हितों को लेकर सड़कों पर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अश्विन, संजीव, अनिकेत, अजीत, साहिल, मुकेश, सचिन, बलकार, शहजाद आदि मौजूद रहे।