बसोहली के रामलीला मैदान में अबु इलेवन और कान्हा इलेवन टीमों के बीच मैच हुआ, जिसे अबु इलेवन की टीम ने चार विकेट से जीत लिया। अबु को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। बच्चों के लिए आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में नगर कमेटी लखनपुर के पूर्व प्रधान अरुण शर्मा मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर उनकी पत्नी पूनम शर्मा विशेष अतिथि रहीं। अरुण शर्मा ने बच्चों को सम्मानित किया।
नगर कमेटी लखनपुर की पूर्व उप-प्रधान पूनम शर्मा ने बसोहली के युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में रुचि के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को इस समय दिशा की जरूरत है। मैच के प्रतिभागियों को अतिथियों की ओर से दो-दो हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।